आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव, अब निजी अस्पतालों में नहीं होगा 112 बीमारियों का इलाज
क्या है खबर?
केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है। अब योजना के लाभार्थियों को 100 से अधिक बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाना होगा। इन बीमारियों का इलाज मुफ्त में निजी अस्पतालों में नहीं होगा। अभी तक 23 बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में नहीं होता था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 112 की जा रही है। केंद्र सरकार यह बदलाव 1 दिसंबर, 2026 से लागू करेगी।
इलाज
राज्यों के पास अधिकार सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने सभी स्टेट हेल्थ अथॉरिटी (SHA) को निर्देश दिया है कि वे 89 और इलाज के पैकेज सिर्फ सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित करें।
यानी 89 और बीमारियों के इलाज सिर्फ सरकारी में होगे। पहले यह संख्या 23 तक सीमित थी। अब कुल मिलाकर 112 बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पताल में होगा।
हालांकि, अलग-अलग राज्यों के पास यह तय करने का अधिकार है कि निजी अस्पतालों से इन पैकेज को हटाए या नहीं।
उपचार
इन बीमारियों का निजी अस्पताल में नहीं होगा इलाज
अभी तक आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में सर्जरी और स्त्री रोग, मोतियाबिंद के ऑपरेशन, हिस्टेरेक्टॉमी, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी (MTP), सिस्ट और फिस्टुला हटाना, बायोप्सी, फ्रैक्चर के ऑपरेशन होते थे, जो अब नहीं होंगे।
जनरल मेडिसिन के तहत हाई-रिस्क डिलीवरी, गंभीर एनीमिया, अल्कोहलिक लिवर डिजीज, हेपेटाइटिस, पैंक्रियाटाइटिस, एक्यूट ब्रोंकाइटिस, मलेरिया, चिकनगुनिया और गंभीर डायरिया का इलाज नहीं होगा।
मानसिक स्वास्थ्य और आंख-कान-गले से जुड़ी बीमारियों का इलाज नहीं होगा।
ये सभी इलाज अब सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही होगा।
उद्देश्य
सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?
बताया जा रहा है कि सरकार ने 112 बीमारियों के इलाज को केवल सरकारी अस्पतालों में सीमित करने का कारण निजी अस्पतालों में अधिक भुगतान को रोकना और सरकारी सुविधाओं को मजबूत करना है।
हालांकि, इसमें एक बड़ी समस्या भी बताई जा रही है।
जिले स्तर के कई सरकारी अस्पतालों में कई बीमारियों का इलाज कई कारणों से संभव नहीं है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, उपकरण न होना, भारी भीड़ और बुनियादी ढांचो की कमी है।
जानकारी
पहले क्या नियम था?
आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी निशुल्क इलाज की सुविधा है। अभी तक लाभार्थी 23 बीमारियों को छोड़कर अन्य बीमारियों का इलाज कहीं भी करा सकते थे। अब इसमें 112 बीमारी शामिल की गई हैं।