राम मंदिर दान घोटाले में 2 वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस, SIT ने जब्त की नकदी और सोना
देश
अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 2 वरिष्ठ अधिकारी चंपत राय और अनिल मिश्रा मंदिर के दान में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कारण बताओ नोटिस का सामना करने वाले हैं। ट्रस्ट उनसे लिखित में और व्यक्तिगत रूप से जवाब मांगेगा, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
SIT ने की स्टाफ से पूछताछ
पिछले हफ्ते 8 संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद एक विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रहा है। SIT ने मंदिर के स्टाफ और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की है। उन्होंने ऑडिट के अहम कागजात भी जब्त किए हैं और चोरी की नकदी, सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी बरामद की है। SIT अब CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके। इससे साफ है कि यह जांच अभी काफी लंबी चलेगी।