LOADING...
राम मंदिर चंदा चोरी की रिपोर्ट सौंपेगी SIT, टिन्नू समेत 80 पर हो सकती है FIR
राम मंदिर चंदा चोरी की रिपोर्ट सौंपेगी SIT

राम मंदिर चंदा चोरी की रिपोर्ट सौंपेगी SIT, टिन्नू समेत 80 पर हो सकती है FIR

लेखन गजेंद्र
Jun 22, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच पूरी हो गई है। वह सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। बताया जा रहा है कि 3 सदस्यीय टीम रविवार को मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंची थी, लेकिन एक जुड़ी बैठक के कारण वे नहीं मिल सके थे। जांच में 150 लोगों के संदिग्ध नाम सामने आए हैं। जल्द ही FIR की कार्यवाही शुरू हो सकती है।

जांच

80 लोगों पर हो सकती है FIR

दैनिक भास्कर के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के सहयोगी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और अनुकल्प मिश्रा समेत 80 लोगों के खिलाफ नामजद FIR हो सकती है। टिन्नू पर कई गंभीर आरोप हैं। जांच में गणना और चोरी के आंकड़े मेल नहीं खा रहे, जबकि सभी के बयान भी अलग-अलग हैं। मंदिर निर्माण समिति के गोपाल राव ट्रस्ट में नहीं थे, फिर भी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। सभी पर अलग-अलग आरोप हैं।

जांच

अयोध्या से बाहर जाने पर रोक

SIT ने जिन लोगों से पूछताछ की है, उनको अयोध्या से बाहर न जाने को कहा है। इसमें चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गोपाल राव कर्नाटक में हैं। हालांकि, ये नहीं पता कि उन्होंने कर्नाटक जाने से पहले SIT को जानकारी दी थी या नहीं। जांच टीम ने चंदा चोरी मामले में कई अनियमितताओं की ओर इशारा किया है। मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement