BRICS समूह को प्रधानमंत्री मोदी का सीधा संदेश, कहा- अब सिर्फ बात नहीं, काम चाहिए
18वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने समूह से कहा कि अब सिर्फ बातचीत तक सीमित न रहें, बल्कि नए दशक में ठोस प्रगति की ओर बढ़ें। उन्होंने सभी नेताओं को उनके आपसी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और 2027 में BRICS की अध्यक्षता संभालने से पहले चीन को शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी मांग रखी कि इसमें ज्यादा लोगों की आवाजें सुनी जाएं। उन्होंने सिर्फ सरकारों को ही नहीं, बल्कि युवाओं, उद्यमियों, शोधकर्ताओं और किसानों को भी ब्रिक्स के कामों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद किया
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी कहा कि ब्रिक्स देशों को ग्लोबल साउथ के लिए आगे बढ़कर काम करना चाहिए और दुनिया में एक ज्यादा निष्पक्ष व्यवस्था बनाने के लिए जोर देना चाहिए। इस शिखर सम्मेलन में आपदा प्रबंधन और स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने विचार-मंथन किया कि ब्रिक्स कैसे पूरी दुनिया में समावेशी विकास को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा सकता है।