पाकिस्तानी एजेंट को दी सेना की गोपनीय जानकारी, सेवानिवृत्त जवान समेत 2 गिरफ्तार
देश
असम से एक अहम खबर सामने आई है। पुलिस ने अनुबंध पर तैनात एक सेना के सेवानिवृत्त जवान और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां मुहैया करा रहे थे। यह गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों से मिली खुफिया सूचना के बाद की गई। शुरुआती जांच में हनी-ट्रैपिंग के जरिए जानकारी निकालने की आशंका जताई जा रही है।
अभिषेक कुमार सिंह की गुवाहाटी में गिरफ्तारी
स्पेशल टास्क फोर्स ने गुवाहाटी में रहने वाले और बिहार के मूल निवासी अभिषेक कुमार सिंह को 3 और 4 अक्टूबर की रात में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वह एक पाकिस्तानी एजेंट के इशारे पर काम कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक फोन, कई सिम कार्ड और कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। आगे की जांच जारी है।