असम में 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, संदिग्ध आधार कार्ड से हुआ अवैध घुसपैठ का खुलासा
देश
बुधवार को असम के न्यू बोगाईगांव रेलवे स्टेशन पर स्थानीय और रेलवे पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें 9 बांग्लादेशी पकड़े गए। बोगाईगांव के SSP नुमाल महत्ता ने पकड़े गए इन लोगों की पहचान की पुष्टि की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ रोकने के लिए उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस को मिले संदिग्ध आधार कार्ड
पुलिस को जांच के दौरान इस समूह के पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र, एक पासपोर्ट, कई संदिग्ध भारतीय आधार कार्ड, मोबाइल फोन और ट्रेन के टिकट मिले हैं। फिलहाल, ये सभी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है। पिछले महीने भी ऐसी ही कार्रवाई में कई गिरफ्तारियां हुई थीं। दरअसल, असम पुलिस अवैध घुसपैठ पर लगातार शिकंजा कस रही है।