असम सीमा पर पुलिस ने 25 घुसपैठिए दबोचे, मुख्यमंत्री बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
देश
असम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 25 ऐसे लोगों को पकड़ा, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में बिना इजाजत घुसने की कोशिश कर रहे थे। इन सभी लोगों को उनके मूल स्थानों पर वापस भेज दिया गया।
हिमंत बिस्वा सरमा ने संयुक्त ऑपरेशन की तारीफ की
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस संयुक्त ऑपरेशन के लिए दोनों टीमों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन असम की सीमा सुरक्षा के प्रति दृढ़ता को दिखाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना कितना जरूरी है।