NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: कई दिनों से भूख से परेशान शख्स खाने लगा बिल्ली का मांस
    अगली खबर
    केरल: कई दिनों से भूख से परेशान शख्स खाने लगा बिल्ली का मांस
    केरल में एक भूखा शख्स बिल्ली का मांस खाते हुए पाया गया (प्रतीकात्मक तस्वीर- फ्रीपिक)

    केरल: कई दिनों से भूख से परेशान शख्स खाने लगा बिल्ली का मांस

    लेखन आबिद खान
    Feb 04, 2024
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    केरल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के कुट्टीपुरम में एक शख्स बिल्ली का कच्चा मांस खाते हुए मिला।

    बताया जा रहा है कि शख्स असम का रहने वाला है और कई दिनों से भूख से परेशान था। खाना न मिलने पर उसने बिल्ली का मांस खाना शुरू कर दिया।

    पुलिस के मुताबिक, लोगों ने शख्स को एक बस स्टैंड की सीढ़ी पर बिल्ली का मांस खाते हुए देखा।

    भूख

    5 दिनों से भूखा था शख्स

    PTI से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सूचना मिलने के बाद हमने घटनास्थल का दौरा किया। जब हमने शख्स से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह पिछले 5 दिनों से भूखा है। हमने उसके लिए कुछ भोजन खरीदा, जिसे शख्स ने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार कर लिया, लेकिन कुछ देर बाद वह बिना किसी को बताए वहां से गायब हो गया।"

    घटना 3 फरवरी की बताई जा रही है।

    शख्स

    कौन है शख्स?

    पुलिस के मुताबिक, शख्स की उम्र 27 साल है और वो असम के धुबरी जिले का रहने वाला है। असम में वो कॉलेज में पढ़ाई करता था, लेकिन दिसंबर में अपने परिवार को बताए बिना वो ट्रेन से केरल आ गया।

    पुलिस ने कहा, "उसने हमें अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया है, जो चेन्नई में काम करता है। हमने उनसे संपर्क किया और पता लगाया कि दी हुई जानकारी सही है।"

    अस्पताल

    पुलिस ने शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया

    पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक चिकित्सा जांच के बाद शख्स को त्रिशूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति को कोई शारीरिक या मानसिक समस्या नहीं है। पुलिस अब युवक को परिजनों को सौंपने की तैयारी कर रही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बीते कई दिनों से शख्स को बस स्टैंड के आसपास घूमते हुए देख रहे थे।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दुनिया के कई देशों में कुत्तों और बिल्लियों का मांस खाया जाता है। इनमें चीन, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, थाइलैंड और वियतनाम का नाम शामिल है। भारत के नागालैंड में भी कुछ समूहों में कुत्ते-बिल्ली का मांस खाने की परंपरा है।

    अनुमानों के मुताबिक, हर साल केवल चीन में ही 40 लाख बिल्लियां और एक करोड़ कुत्तों को मांस के लिए मार दिया जाता है। 2017 में ताइवान ने कुत्ते-बिल्ली के मांस बेचने पर प्रतिबंध लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    असम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    केरल

    #NewsBytesExplainer: यहोवा साक्षी ईसाई कौन हैं, जिनकी प्रार्थना सभा में केरल में सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए? बम विस्फोट
    केरल बम धमाकों में अब तक क्या-क्या सामने आया है? केरल पुलिस
    केरल में केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ FIR, समुदायों में दुश्मनी बढ़ाने का आरोप राजीव चंद्रशेखर
    केरल: प्रार्थना सभा में धमाके का आरोपी बोला- इंटरनेट से सीखकर 3,000 रुपये में बनाए बम बम विस्फोट

    असम

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'मियां' व्यापारियों ने बढ़ाए सब्जियों के दाम; ओवैसी ने कसा तंज हिमंत बिस्वा सरमा
    सुप्रीम कोर्ट ने असम में परिसीमन पर रोक लगाने से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट
    मणिपुर में जारी हिंसा का पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों पर क्या असर पड़ रहा है?  मणिपुर हिंसा
    असम: कांग्रेस प्रमुख ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह को 'लव जिहाद' से जोड़ा, मुख्यमंत्री बिस्वा बोले- कार्रवाई होगी  हिमंत बिस्वा सरमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025