Page Loader
असम की कोयला खदान से नौसेना के गोताखोरों ने 1 शव निकाला, फंसे हैं कई मजदूर
असम की कोयला खदान से एक मजदूर का शव बरामद (तस्वीर: एक्स/@soumyajitt)

असम की कोयला खदान से नौसेना के गोताखोरों ने 1 शव निकाला, फंसे हैं कई मजदूर

लेखन गजेंद्र
Jan 08, 2025
10:43 am

क्या है खबर?

असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान के अंदर पिछले 3 दिन से फंसे 9 मजदूरों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना के गोताखोर बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। बुधवार को गोताखोरों ने अंदर से 1 मजदूर का शव निकाला है। बताया जा रहा है कि खदान के अंदर 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है। बाकी सभी 8 मजदूरों को निकालने के प्रयास जारी है। खदान से पानी निकालने के लिए 2 पंप मशीन लगाए गए हैं।

खदान

कोल इंडिया की टीम भी अभियान में जुटेगी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि उन्होंने कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से बात की है, जिन्होंने बुधवार को कोल इंडिया की टीम भेजने की बात कही है। खदान के अंदर गंगा बहादुर श्रेथ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सरपा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और सरत गोयारी फंसे हुए हैं। इनको बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), भारतीय सेना और अन्य विभाग लगे हैं।

हादसा

कैसे फंसे मजदूर?

जिले के उमरांगसो में 300 फीट गहरी कोयला खदान में सोमवार 6 जनवरी को मजदूर कोयला निकाल रहे थे, तभी अचानक खदान में पानी भर गया, जिससे मजदूर अंदर फंस गए। पानी का स्तर बढ़कर करीब 100 फीट आ गया है। बताया जा रहा है कि यह खदान रैट माइनर्स की है। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि अवैध लग रही खदान के मालिक पुनीश नुनिसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मजदूर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

अभियान की जानकारी देते अधिकारी

ट्विटर पोस्ट

मजदूर का शव निकाला गया