असम को मिली पूर्वोत्तर की पहली रक्षा सुविधा, 2000 एकड़ में डिफेंस पार्क से मिलेगी सेना को ताकत
असम ने तुल्सीबाड़ी, रंगिया में पूर्वोत्तर की पहली रक्षा सुविधा शुरू की गई है। इसका मकसद है भारतीय सशस्त्र बलों के लिए यहीं पर उपकरण बनाना, जिसके लिए पूर्वोत्तर की पांच देशों के साथ लगती रणनीतिक स्थिति का पूरा फायदा उठाया जाएगा।
इस कदम से सैन्य शक्ति बढ़ेगी और पूरे इलाके को और ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
असम 2,000 एकड़ में बनाएगा रक्षा पार्क
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट स्पीड4डिफेंस सिस्टम्स चला रहा है और इसमें IIT गुवाहाटी भी सहयोग कर रहा है।
इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बनेंगे, साथ ही सामरिक शेल्टर और एंटी-ड्रोन तकनीक जैसे उपकरण यहीं बनाए जाएंगे।
इतना ही नहीं, असम सरकार ने गुवाहाटी के पास जगीरोड में 2,000 एकड़ जमीन पहले ही एक रक्षा पार्क के लिए तय कर दी है। इसका लक्ष्य है कि राज्य रक्षा उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बने, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।