71 साल के NEET उम्मीदवार अशोक बहार की हाई कोर्ट में अनोखी मांग
71 साल के अशोक बहार, जो कि NEET-UG के उम्मीदवार भी हैं, उन्होंने अब इलाहाबाद हाई कोर्ट से यह मांग की है कि सीनियर सिटिजन के लिए मेडिकल सीटों को आरक्षित किया जाए। उनका तर्क है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने NEET के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं रखी है, तो ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को भी डॉक्टर बनने का पूरा और बराबर मौका मिलना चाहिए।
अशोक बहर का दशकों पुराना मेडिकल सफर
अशोक बहार ने 1974 में पहली बार मेडिकल स्कूल में दाखिले के लिए प्रयास किया था, लेकिन उस समय उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। कई दशकों बाद, 2026 में उन्होंने NEET-UG की परीक्षा दी और इस तरह उन्होंने दिखा दिया कि पढ़ाई के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती।
उनके परिवार में लगभग 20 डॉक्टर हैं, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने कंप्यूटर एप्लिकेशन में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। इसके अलावा, उनके पास बॉटनी, लॉ और MBA जैसी कई डिग्रियां भी हैं।