NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी को अरविंद केजरीवाल का पत्र, 80 प्रतिशत सरकारी स्कूलों को बताया कबाड़खाना
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी को अरविंद केजरीवाल का पत्र, 80 प्रतिशत सरकारी स्कूलों को बताया कबाड़खाना
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

    प्रधानमंत्री मोदी को अरविंद केजरीवाल का पत्र, 80 प्रतिशत सरकारी स्कूलों को बताया कबाड़खाना

    लेखन गौसिया
    Sep 07, 2022
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा है।

    इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से 14,500 स्कूलों को विकसित किए जाने के ऐलान को अच्छा बताते हुए देश के सभी सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग की है।

    केजरीवाल ने कहा कि 10 लाख स्कूल को ठीक करने में 100 साल लग जाएगा। इसके लिए उन्हें मिलकर एक योजना बनानी चाहिए।

    आइए जानते हैं पत्र में और क्या-क्या लिखा है।

    ट्विटर

    केजरीवाल ने ट्विटर पर शेयर किया पत्र

    अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर अपना पत्र शेयर करते हुए लिखा, 'देश भर में रोजाना 27 करोड़ बच्चे स्कूल जाते हैं। इनमें से लगभग 18 करोड़ बच्चे तो सरकारी स्कूलों में जाते हैं। 80 प्रतिशत से अधिक सरकारी स्कूलों की हालत कबाड़खाने से भी ज्यादा खराब है।'

    उन्होंने आगे सवाल करते हुए लिखा, 'अगर करोड़ों बच्चों को हम ऐसी खराब स्कूलों में शिक्षा दे रहे हैं तो सोचिए भारत कैसे विकसित देश बनेगा?'

    शिक्षा व्यवस्था

    केजरीवाल ने दिया अच्छे सरकारी स्कूलों पर जोर

    केजरीवाल ने पत्र में लिखा, '1947 में देश आजाद होते ही सबसे पहले हमें भारत के हर गांव में अच्छे सरकारी स्कूल खोलने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब क्या भारत और वक्त बर्बाद कर सकता है?'

    उन्होंने लिखा, 'अच्छी शिक्षा व्यवस्था के बिना हम विकसित देश नहीं बना सकते। लोग अब और रुकने के लिए तैयार नहीं हैं। सब चाहते हैं कि भारत दुनिया का नंबर वन, अमीर, सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली देश बने।'

    बयान

    केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को दी योजना बनाने की सलाह

    केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्कूलों को अपग्रेड करने के फैसले को अच्छी कोशिश बताते हुए लिखा, 'देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। इस तरह सारे स्कूल ठीक करने में 100 साल से ज्यादा समय लग जाएगा। इसके लिए उन्हें सही प्लान बनाना चाहिए।'

    योजना

    क्या है PM-SHRI योजना?

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत मॉडल स्कूलों के विकास की घोषणा की।

    उन्होंने कहा था कि देश भर में 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा, जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और खेल जैसी सुविधाएं होंगी। इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी झलक समाहित होगी।

    पत्र

    उपराज्यपाल ने केजरीवाल को लिखा पत्र

    इधर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मदों में नगर निगम का 383.74 करोड़ रुपये का बकाया जारी करने को कहा है।

    उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से ट्विटर पर साझा किए गए पत्र में कहा गया है कि अकाराण फंड रोकने से दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द राशि जारी करनी चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    नरेंद्र मोदी
    अरविंद केजरीवाल
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दिल्ली

    दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, कोलकाता दूसरे स्थान पर- रिपोर्ट कोलकाता
    इस महिला ने 500 रुपये से शुरू किया था बिजनेस, अब लाखों में कर रही कमाई मणिपुर
    बिहार: आरोपी ने गिरफ्तार करने आई पुलिस पर कुत्ते से कराया हमला, दरोगा का सिर फोड़ा बिहार
    नोए़़डा: सुपरटेक टावरों को गिराने की तैयारियां अंतिम चरण में, 3,500 किलो विस्फोटक का होगा इस्तेमाल नोएडा

    नरेंद्र मोदी

    19 विपक्षी सांसद राज्यसभा से निलंबित, महंगाई आदि मुद्दों पर कर रहे थे प्रदर्शन कांग्रेस समाचार
    अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी? कांग्रेस समाचार
    बिजली कंपनियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये फंसे, प्रधानमंत्री ने राज्यों से की चुकाने की अपील बिजली संकट
    मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन लोकसभा

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली हाई कोर्ट का केजरीवाल सरकार को झटका, घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक? दिल्ली
    केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव पंजाब
    दिल्ली: कल सड़क पर उतरेंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, तीन दिन कर सकेंगे मुफ्त सफर दिल्ली सरकार

    शिक्षा

    कोरोना: महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, जानें अन्य राज्यों का हाल कोरोना वायरस
    कौन थीं देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख, जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया याद? गूगल
    कोविड-19 के कारण स्कूल बंद रखने का कोई औचित्य नहीं- विश्व बैंक शिक्षा निदेशक कोरोना वायरस
    फुलटाइम के मुकाबले लर्निंग पाठ्यक्रमों की बढ़ रही लोकप्रियता, जानिए मल्टीनेशनल कंपनियों की क्या है मांग नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025