अरुणाचल: बेहतर भविष्य का झांसा देकर बच्चों की तस्करी, पुलिस ने 47 मासूमों समेत 51 को बचाया
देश
अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। नामसाई जिले में बच्चों की तस्करी से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने कुल 51 लोगों को बचाया है। बचाए गए लोगों में 47 बच्चे हैं, जिन्हें एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था। ये पूरा अभियान तब शुरू हुआ जब पहले 19 लोगों का एक समूह मिला था। अब इस मामले में वयस्कों को भी बचाया गया है।
परिवारों ने कथित तौर पर 10,000 से 50,000 रुपये दिए
पीड़ितों को अच्छी शिक्षा और बेहतर परवरिश का झांसा दिया गया था, लेकिन उन्हें खतरनाक हालात में धकेल दिया गया। पुलिस अब पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। कुछ परिवारों ने एक बच्चे के लिए कथित तौर पर 10,000 से 50,000 रुपये तक दिए थे। जांचकर्ताओं का कहना है कि वे पीड़ितों की निजता बनाए रखने के साथ-साथ इस गिरोह में शामिल सभी लोगों का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।