अरुणाचल में सरकारी नौकरी पर बड़ा ऐलान, 80-20 आरक्षण भी खत्म
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने नौकरियों में 80-20 आरक्षण प्रणाली को खत्म कर दिया है। पहले इस व्यवस्था के तहत ज्यादातर सरकारी नौकरियां अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति (APST) उम्मीदवारों को मिलती थीं। अब ग्रुप A, B, C के पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों पर एक जैसे पात्रता मानदंड लागू होंगे। कैबिनेट ने एक हाई पावर कमेटी की समीक्षा के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
सरकारी नौकरी के लिए अब PRC, APST सदस्यता और भाषा टेस्ट जरूरी
अब सरकारी नौकरी पाने के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र (PRC) होना अनिवार्य होगा, साथ ही APST का सदस्य होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों को कम से कम एक स्थानीय जनजातीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। इतना ही नहीं नौकरी मिलने के बाद भाषा का एक टेस्ट भी पास करना होगा। भर्ती बोर्ड इन नई प्रक्रियाओं को तुरंत लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि इन बदलावों का लक्ष्य राज्य में सरकारी रोजगार के लिए योग्यता शर्तों को मजबूत करना है।