दिल्ली PG हादसा: 18 साल के अर्पित की दर्दनाक मौत, आंखें दान कर दूसरे को दी रोशनी
देश
देवास का रहने वाला 18 साल का अर्पित जय दिल्ली में अपनी पेइंग गेस्ट (PG) इमारत गिरने से जान गंवा बैठा। वह परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाकर लौटा ही था और उसे दिल्ली आए अभी बस एक ही दिन हुआ था। इस गहरे दुख और सदमे के बावजूद, अर्पित के परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अर्पित की आंखे दान कर दी, ताकि किसी और की जिंदगी में रोशनी आ सके।
इमारत का मालिक गिरफ्तार
अर्पित का शव काफी मशक्कत के बाद मिला, जिसकी पहचान परिवार ने उसके शरीर पर मौजूद जन्म के निशानों से की। उसके पिता का दर्द छलका और उन्होंने कहा, 'काश मेरे बेटे ने मुझे पहले बताया होता। मैं उसे वहां कभी रहने नहीं देता।' उधर, सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी इलाके से बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।