भारतीय सेनाओं के लिए 2.12 लाख करोड़ के 'मेड इन इंडिया' सुरक्षा कवच को मंजूरी
देश
भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में नए सैन्य साजो-सामान के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की एक बड़ी रकम को मंजूरी दी है। इस खरीद का 82 प्रतिशत हिस्सा भारतीय कंपनियों से किया जाएगा, जिससे देश के स्थानीय उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस खरीद के तहत थल सेना, नौसेना और वायु सेना, तीनों को बेहतर तकनीक और नए उपकरण मिलेंगे।
क्या खरीदे जाएंगे उपकरण?
थल सेना को नई हाई-मोबिलिटी गाड़ियां, सेल्फ-प्रोपेल्ड तोपें, ड्रोन और बेहतर निगरानी के उपकरण मिलेंगे। नौसेना को मिसाइलों से बचाव के लिए सिस्टम मिलेंगे, जबकि वायु सेना को खास यूटिलिटी हेलीकॉपर और आधुनिक मौसम रडार मिलेंगे। यह कदम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारी सेनाओं को भविष्य की किसी भी चुनौती के लिए तैयार रखने की दिशा में उठाया गया है।