NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / एंटीगुआ के प्रधानमंत्री बोले- धोखेबाज है मेहुल चोकसी, वापस भारत भेजा जाएगा
    अगली खबर
    एंटीगुआ के प्रधानमंत्री बोले- धोखेबाज है मेहुल चोकसी, वापस भारत भेजा जाएगा

    एंटीगुआ के प्रधानमंत्री बोले- धोखेबाज है मेहुल चोकसी, वापस भारत भेजा जाएगा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 26, 2019
    11:46 am

    क्या है खबर?

    पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और फिलहाल एंटीगुआ में रह रहे मेहुल चोकसी को लेकर बड़ी अपडेट आई है।

    एंटीगुआ और बार्बूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने चोकसी को धोखेबाज बताते हुए कहा कि उसकी अपील खत्म होते ही उसे भारत निर्वासित कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि वह उनके देश के लिए किसी काम का नहीं है। भारतीय जांच एजेंसियां एंटीगुआ आकर मेहुल चोकसी से पूछताछ करने के लिए स्वतंत्र हैं।

    आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    फैसला

    भारत के दबाव में रद्द की गई चोकसी की नागरिकता

    ब्राउन ने कहा, "हमें बाद में जानकारी मिली कि मेहुल चोकसी एक धोखेबाज है, वह हमारे देश की बेहतरी के लिए उपयोगी नहीं है। उसकी अपील समाप्त होने के बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा। अगर वह सहयोग करने का इच्छुक है तो भारतीय अधिकारी जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं।"

    बता दें कि हाल ही में गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी की नागरिकता को रद्द करने का ऐलान किया था। भारत के अनुरोध पर उन्होंने यह फैसला किया था।

    मामला

    कोर्ट में लंबित है चोकसी की अपील

    जून में ब्राउन ने कहा था कि चोकसी की नागरिकता को छीनते हुए उसे भारत के हवाले कर दिया जाएगा।

    तब ब्राउन ने कहा था कि अभी मामला अदालत के सामने हैं, इसलिए बाकी प्रक्रिया के लिए समय देना होगा।

    एंटीगुआ ने भारत को अवगत करा दिया है कि अपराधियों के भी मौलिक अधिकार होते हैं और चोकसी के पास कोर्ट जाने का अधिकार है।

    हालांकि, इससे पहले एंटीगुआ ने उसकी नागरिकता छीनने से इनकार कर दिया था।

    आरोप

    13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में शामिल था चोकसी

    गीतांजलि ग्रुप का चेयरमैन मेहुल चोकसी लगभग 13,500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB) के मुख्य आरोपियों में से एक है।

    PNB घोटाला सामने आने के बाद चोकसी भारत छोड़कर भाग गया था।

    चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी, दोनों ने फर्जी कागजों के सहारे भारतीय बैंकों से कर्ज लिया था।

    भारत से फरार होने के बाद चोकसी एंटीगा में रह रहा है और गिरफ्तार नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है।

    सुनवाई

    भारत वापसी से बचने के लिए देता है खराब सेहत का हवाला

    चोकसी भारत वापसी से बचने के लिए अपनी खराब सेहत का हवाला देता रहता है।

    भारतीय कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर उसने कहा था कि विदेशों में मेडिकल जांच और उपचार के लिए जनवरी 2018 में देश छोड़ा था और कार्रवाई में पेश नहीं हो सकता।

    उसके दावों को गुमराह करने वाला बताते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा था कि वह चोकसी को भारत लाने के लिए चिकित्सकीय विशेषज्ञों के साथ एक एयर एंबुलेंस भेजने के लिए तैयार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    नीरव मोदी
    PNB घोटाला
    एंटीगुआ

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    भारत की खबरें

    PoK में इमरान खान की रैली आज, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की नीति का करेंगे खुलासा पाकिस्तान समाचार
    314 सिख विदेशी नागरिकों के भारत आने पर था प्रतिबंध, सरकार ने नंबर घटाकर 2 किया पंजाब
    फिर से लागू होगा ऑड-इवन, सड़क पर कार चलाते समय ज़रूर रखें इन बातों का ध्यान दिल्ली
    #HindiDiwas2019: क्यों मनाया जाता हैं हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व हिंदी दिवस

    नीरव मोदी

    नीरव मोदी का भारत लौटने से इनकार, कहा- मेरी जान को खतरा प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने कहा- खराब सेहत के कारण नहीं आ सकता भारत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    डायनामाइट की मदद से गिराया गया भगोड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला भारत की खबरें
    लंदन की सड़कों पर 9 लाख की जैकेट पहने खुलेआम घूमता नजर आया भगोड़ा नीरव मोदी भारत की खबरें

    PNB घोटाला

    नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की राह अभी आसान नहीं लंदन
    भारत के शिकंजे से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहता था भगोड़ा नीरव मोदी लंदन
    भारत की बड़ी सफलता, मेहुल चोकसी की नागरिकता छीन भारत के हवाले करेगी एंटीगुआ सरकार भारत की खबरें
    नीरव मोदी और उसकी बहन के 4 स्विस बैंक अकाउंट्स सीज, जमा थे 283 करोड़ रुपये स्विट्जरलैंड

    एंटीगुआ

    मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर भारत को झटका, एंटीगुआ सरकार ने भारत भेजने से किया इनकार भारत की खबरें
    स्टर्लिंग बायोटेक बैंक घोटाला: 8,100 करोड़ के घोटाले में डिनो मोरिया-DJ अकील तलब, जानें मामला भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025