NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 64,399 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख पार
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 64,399 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख पार

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 64,399 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख पार

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 09, 2020
    10:02 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,399 नए मामले सामने आए और 861 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 21,53,010 हो गई है, वहीं 43,379 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,28,747 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए रिकॉर्ड मरीज

    पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 53,879 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 14,80,884 हो गई है, जोकि कुल मामलों के 68.78 प्रतिशत हैं।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 7,19,364 टेस्ट किए गए गए। इसी के साथ देश में कुल टेस्टों की संख्या लगभग 2.41 करोड़ हो गई है।

    राज्यों की स्थिति

    महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार कर गई है। यहां अब तक 5,03,084 मामले सामने आए हैं जिनमें से 17,367 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,90,907 मामले सामने आए हैं और 4,808 की मौत हुई है।

    1,939 मौत और 2,17,040 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 3,091 मौत और 1,72,101 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र और कर्नाटक में बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 12,822 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं।

    आंध्र प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य रहा जहां 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए। राज्य में बीते दिन 10,080 नए मामले मिले।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5,883 नए मामले सामने आए। कर्नाटक में 7,178 नए मामले मिले जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं।

    दुनिया की स्थिति

    अमेरिका में लगभग 50 लाख हुए संक्रमित

    पूरी दुनिया की बात करें तो अभी तक 1.95 करोड़ लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 7.25 लाख को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में लगभग 50 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.62 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 29.62 लाख संक्रमितों में से 99,572 मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल आंध्र प्रदेश
    भारत अब निर्यात करेगा मेड-इन-इंडिया वेंटीलेटर्स, चार महीने पहले लगाई रोक हटाई स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन रिकॉर्ड 853 मौतें, संक्रमितों की संख्या 17 लाख पार कोरोना वायरस
    तनाव के बीच भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कपड़ों पर कितनी देर रहता है कोरोना वायरस और इन्हें धोते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में लगातार छठे दिन 50,000 से अधिक नए मामले, 803 की मौत भारत की खबरें
    अयोध्या में कल राम मंदिर भूमि पूजन का कार्यक्रम, जानें क्या-क्या होगा नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: घरेलू उड़ानों के संचालन के बाद करीब 1,500 यात्रियों में हुई संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025