आंध्र प्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती: 2026 में सुनहरा मौका, अब डिजिटल परीक्षा से होगा चयन
आंध्र प्रदेश सरकार अक्टूबर 2026 में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाली है। दिसंबर में इसके लिए परीक्षाएं भी होंगी। स्कूल शिक्षा सचिव कोना सशीधर ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन करने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
डिजिटल परीक्षा होगी
इस बार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी परीक्षा डिजिटल तरीके से कराई जाएगी। डेटा अपलोड करने के लिए सिर्फ दो अधिकारी होंगे और उनके पासवर्ड भी समय-समय पर बदलते रहेंगे। चयन प्रक्रिया में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के 20 प्रतिशत और DSC परीक्षा के 80 प्रतिशत अंकों को महत्व दिया जाएगा। अगर किसी को कोई शिकायत होती है, तो जिला स्तर से लेकर कमिश्नर तक 3 चरणों में इसकी सुनवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि खेल कोटे के तहत जो नियुक्तियां हुई हैं, वे भी नियमों के हिसाब से ही की गई हैं।