Page Loader
आंध्र प्रदेश: तिरुपति के मेडिकल कॉलेज में मरीज ने महिला डॉक्टर पर हमला किया, बाल खींचे  
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पर हमला (तस्वीर: वेबसाइट/medicalneetug.com)

आंध्र प्रदेश: तिरुपति के मेडिकल कॉलेज में मरीज ने महिला डॉक्टर पर हमला किया, बाल खींचे  

लेखन गजेंद्र
Aug 27, 2024
11:28 am

क्या है खबर?

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर देशभर में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले के मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर पर हमले की खबर आई है। यहां श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SVIMS) में एक मरीज ने महिला जूनियर डॉक्टर पर हमला कर दिया। मरीज ने डॉक्टर के बाल खींचे और उनका सिर बिस्तर पर पटक दिया। भयावह घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के खिलाफ डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

हमला

सुरक्षा के लिए नहीं था कोई मौजूद

महिला डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज की कुलपति डॉ. आरवी कुमार को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी और सुरक्षा न होने पर खेद जताया। उन्होंने लिखा कि वह शनिवार को आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर थी, तभी एक मरीज बंगारू राजू ने पीछे से हमला किया। उन्होंने बताया कि उनकी मदद के लिए कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। आसपास मौजूद डॉक्टर और कर्मचारियों ने मरीज को काबू में लिया, अगर उसके पास धारदार हथियार होता तो स्थिति और गंभीर होती।

ट्विटर पोस्ट

महिला डॉक्टर पर अस्पताल में हमला