NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन में आंध्र प्रदेश का नया रिकॉर्ड, बीते दिन लगाई 13 लाख से अधिक खुराकें
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन में आंध्र प्रदेश का नया रिकॉर्ड, बीते दिन लगाई 13 लाख से अधिक खुराकें
    आंध्र प्रदेश ने एक दिन में लगाई 13 लाख से अधिक खुराकें

    वैक्सीनेशन में आंध्र प्रदेश का नया रिकॉर्ड, बीते दिन लगाई 13 लाख से अधिक खुराकें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 21, 2021
    10:40 am

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश ने रविवार को 13 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है।

    मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत 13 जिलों में कुल 13,68,049 खुराकें लगाई गईं। इनमें से सात जिले ऐसे थे, जहां एक-एक लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं।

    बीते दिन देशभर में लगाई गई खुराकों में से 47 फीसदी हिस्सा आंध्र प्रदेश का था।

    आंध्र प्रदेश

    एक करोड़ लोगों को लगाई जा चुकी है पहली खुराक

    रविवार को नए रिकॉर्ड के साथ-साथ आंध्र प्रदेश ने एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाने का आंकड़ा भी छू लिया है।

    सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह शानदार उपलब्धि है कि अगर केंद्र सरकार आपूर्ति को लगातार जारी रखती है तो राज्य का स्वास्थ्य विभाग रोजाना 10 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा सकता है।

    इससे पहले राज्य के नाम एक दिन में छह लाख खुराकें लगाने का रिकॉर्ड था।

    आंध्र प्रदेश

    2,000 से अधिक केंद्रों पर हुआ था वैक्सीनेशन

    राज्य सरकार ने रविवार सुबह छह बजे से 13 जिलों में 2,000 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का विशेष अभियान शुरू किया था।

    इसमें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मांओं पर खास ध्यान दिया गया था।

    स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद थी कि पूरे दिन में 12 लाख खुराकें दी जा सकती हैं, लेकिन अंतिम आंकड़े विभाग की उम्मीदों से बढ़कर निकले।

    वैक्सीनेशन

    किस जिले में लगाई गईं कितने खुराकें?

    राज्य सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी गोदावरी जिलों में सबसे ज्यादा खुराकें दी गईं। दोनों जिलों में रविवार को क्रमश: 1,65,939 और 1,55,556 खुराकें लगाई गईं।

    इनके अलावा विजयनगर में 64,683, श्रीकाकुलम में 88,562, विशाखापट्टनम में 1,11,863, कृष्णा में 1,41,444, गुंटूर में 1,06,790, प्रकाशम में 1,04,439, कुर्नूल में 79,712, अनंतपुरम में 88,622, चित्तूर में 1,02,662, कडप्पा में 78,971 और नेल्लोर में 79,146 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

    आंध्र प्रदेश

    पूरे प्रदेश में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आंध्र प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 1,39,32,868 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। राज्य में 1,11,94,260 लोगों को पहली और 27,38,608 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

    वहीं कोरोना संक्रमण की बात करें तो यहां बीते दिन 5,646 नए मामले सामने आए और 50 लोगों की मौत हुई।

    इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 18,50,563 हो गई है, जिनमें से 12,319 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    देशभर में लगाई गईं 28 करोड़ खुराकें

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 28,00,36,898 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 30,39,996 खुराकें लगाई गईं।

    एक समय धीमा पड़ चुका वैक्सीनेशन अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है।

    देश में अब तक 22,87,41,774 लोगों को वैक्सीन की पहली और 5,12,95,124 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

    सरकार दिसंबर तक सबको वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    वैक्सीन समाचार
    जगन रेड्डी
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा
    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,652 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 96 लाख पार दिल्ली
    आंध्र प्रदेश: इलुुरु में 225 से ज्यादा लोग बीमार, अधिकारी खराब पानी पर जता रहे शक चंद्रबाबू नायडू
    'रहस्‍यमय बीमारी' की जांच के लिए दिल्ली से आंध्र प्रदेश पहुंचे विशेषज्ञ कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र में रेप के दोषियों को होगी मौत की सजा, नया कानून बना रही उद्धव सरकार महाराष्ट्र

    वैक्सीन समाचार

    वैक्सीनेशन और अफवाहें: ग्रामीण भारत में क्या है टीकाकरण का हाल? बिहार
    केंद्र सरकार ने किया वैक्सीन नीति का बचाव, कहां- वितरण में असमानता की खबरें निराधार केंद्र सरकार
    केरल: 15 जुलाई तक 40+ लोगों को लगा दी जाएगी कम से कम एक खुराक केरल
    इंजीनियर्ड एंटीबॉडी से तैयार नेजल स्प्रे से हो सकता है कोरोना वायरस का इलाज- रिपोर्ट टेक्सास यूनिवर्सिटी

    जगन रेड्डी

    जगन रेड्डी ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता रहे मौजूद आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेशः जगन रेड्डी की सरकार में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान- सार्वजनिक होगी एक करोड़ रुपये से ऊपर की हर खरीद आंध्र प्रदेश
    जगमोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ रैली निकालने जा रहे चंद्रबाबू नायडू नजरबंद, भूख हड़ताल पर बैठे आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस

    कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, जुटाएगी मृतकों का डाटा सोनिया गांधी
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 67,208 नए मामले, 2,300 से अधिक ने गंवाई जान कोरोना वायरस के मामले
    डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 61 प्रतिशत प्रभावी है कोविशील्ड की एक खुराक- कोविड पैनल प्रमुख कोविशील्ड
    दिल्ली: कोरोना से ठीक हुए बच्चों पर MIS-C का कहर, सामने आए कई मामले दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025