Page Loader
आंध्र प्रदेश: नौसेना के अधिकारियों का पैराशूट हवा में उलझा, समुद्र में गिरे
आंध्र प्रदेश में अभ्यास के दौरान नौसेना के अधिकारी पैराशूट से गिरे (तस्वीर: एक्स/@writetake)

आंध्र प्रदेश: नौसेना के अधिकारियों का पैराशूट हवा में उलझा, समुद्र में गिरे

लेखन गजेंद्र
Jan 03, 2025
12:12 pm

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक ऑपरेशनल प्रदर्शन के दौरान भारतीय नौसेना के 2 अधिकारी बाल-बाल बच गए। हवा में उनका पैराशूट उलझने से वे नीचे आकर गिरे। घटना गुरुवार को रामकृष्ण ब्रीच पर पूर्वी नौसेना कमान के ऑपरेशनल डेमोन्स्ट्रेशन रिहर्सल के दौरान हुई। घटना के समय स्काईडाइवर आसमान से नीचे आ रहे थे, तभी उनका पैराशूट हवा में उलझ गया। समुद्र में गिरने से उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। उनको सुरक्षित तट तक पहुंचाया गया।

हादसा

घटना का सामने आया वीडियो

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों अधिकारियों का पैराशूट एक-दूसरे में तिरंगे के साथ उलझा हुआ नजर आ रहा है और दोनों नौसैनिक गोल-गोल घूमते हुए समुद्र में गिरते दिखाई दे रहे हैं। जिस समय दोनों अधिकारी समुद्र में गिरे, वहां पहले से मौजूद नौसेना की टीम ने उनको बचाया। इस दौरान कई लोग समुद्र तट पर अभ्यास देखने के लिए उपस्थित हुए थे। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में भारतीय नौसेना का शौर्य दिखाया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो