Loading...
आंध्र प्रदेश: स्कूल में घुसकर 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, गंभीर घायल
आंध्र प्रदेश में एक युवक ने 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला कर दिया

आंध्र प्रदेश: स्कूल में घुसकर 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, गंभीर घायल

लेखन आबिद खान
Oct 31, 2026
03:12 pm

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के अनंतपुर जिले के राप्तडू स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक युवक ने 10वीं कक्षा की छात्रा पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसके चेहरे, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना

शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, यह हमला राप्तडू गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में सुबह लगभग 10:30 बजे हुआ।

घटना के वक्त स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। तभी आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू वहां पहुंचा और पीड़िता पर आरी से हमला कर दिया।

हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की एक सहपाठी भी घायल हो गई है।

पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे हवाई जहाज से बेंगलुरु ले जाने की तैयारी हो रही है।

आरोपी

आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार

बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है और घायल छात्राओं में से एक का दूर का रिश्तेदार है।

वारदात के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार था और कथित तौर पर कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायडू बोले- स्थिति पर खुद नजर रख रहा

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'छात्रा पर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं। जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए समाज में कोई जगह नहीं है। मैं खुद उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं। मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और देखभाल दी जाए। पुलिस को आदेश दिया है कि इस घिनौने अपराध के जिम्मेदार को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।'

ADVERTISEMENT