स्कूल मान्यता रिश्वत मामला: पूर्व शिक्षा मंत्री अंबिल महेश को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत खारिज
देश
चेन्नई की एक विशेष कोर्ट ने पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने निजी स्कूलों को सरकारी मान्यता दिलाने के लिए भारी घूस ली थी। जज ने साफ किया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और आगे की पूछताछ के लिए पूर्व विधायक मुथुकुमारन जैसे दूसरे आरोपियों से सवाल-जवाब करना जरूरी है।
पोय्यामोझी 26 अक्टूबर को किए गए थे गिरफ्तार
निजी स्कूलों के महासंघ से शिकायत मिलने के बाद सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने महेश के मामले की जांच शुरू की थी। इसी सिलसिले में उन्हें 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। महेश 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। इस महीने पुलिस ने उनसे कई दिनों तक पूछताछ भी की है। इस बीच महेश ने मद्रास हाई कोर्ट को बताया है कि CCB ने उनसे, उनकी पत्नी और सास के पिछले 10 सालों के आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी है।