LOADING...
तमिलनाडु के कारखाने में गैस रिसाव से 7 की मौत, 65 से ज्यादा घायल
तमिलनाडु में एक कारखाने में अमोनिया गैस लीक हो गई है (फाइल तस्वीर)

तमिलनाडु के कारखाने में गैस रिसाव से 7 की मौत, 65 से ज्यादा घायल

लेखन आबिद खान
Jun 21, 2026
05:00 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया है। गैस की चपेट में आकर कारखाने में काम कर रहीं 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 67 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से करीब एक दर्जन की हालत गंभीर है। कुछ मरीजों की हालत बिगड़ने पर चेन्नई रेफर किया गया है। गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई।

घटना

समुद्री भोजन के निर्यात से जुड़े कारखाने में लीक हुई गैस

ये घटना तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलायम के पास स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्यों वाली टीम को मौके पर भेजा गया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, टीम पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस का पता लगाने वाले डिवाइस और खास CBRN रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ मौके पर पहुंची है ताकि बचाव अभियान चलाया जा सके।

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री थलापति विजय ने जांच के आदेश दिए हैं और 3 सदस्यों की एक समिति बनाई है। इसमें इंडस्ट्रियल सेफ्टी और हेल्थ के डायरेक्टर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी और पब्लिक हेल्थ के एडिशनल डायरेक्टर शामिल हैं। समिति से कहा गया है कि वह 24 घंटे के अंदर अंतरिम रिपोर्ट और 3 दिनों के अंदर फाइनल रिपोर्ट सौंपे। मुख्यमंत्री ने मंत्री और अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हर संभव बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Advertisement