क्या शांत होगा मणिपुर? 306 मौतों के बाद गृह मंत्री शाह का शांति मिशन
देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के आखिर में मणिपुर के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे जातीय संघर्ष के बाद राज्य के हालात का जायजा लेंगे। दिल्ली में उन्होंने मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह से मुलाकात की, जहां दोनों ने राज्य में शांति और सामान्य जनजीवन बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की।
मणिपुर सरकार ने मांगी हैं 30 CAPF कंपनियां
मणिपुर सरकार ने हालात को सामान्य करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 30 और कंपनियों की मांग की है। यह हिंसा तब भड़की थी, जब मैतेई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किए थे।
इन विरोध-प्रदर्शनों के बाद हुई झड़पों में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है और 60,000 से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं।