भारत के 81 प्रतिशत कर्मचारियों ने मानी महंगाई की मार, सरकार से बंपर वेतन वृद्धि की मांग
देश
एक रिपोर्ट बताती है कि ज्यादातर भारतीय कर्मचारी अपनी तनख्वाह से खुश नहीं हैं। सिर्फ 29 प्रतिशत लोग ही अपने वेतन से संतुष्ट हैं, जबकि दुनिया भर में यह आंकड़ा 36 प्रतिशत है। महंगाई लगातार बढ़ने के कारण, 81 प्रतिशत कर्मचारियों ने अगले एक साल के अंदर अपनी तनख्वाह में बढ़ोतरी करने की मांग उठाई है।
10 प्रतिशत से ज्यादा वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं भारतीय कर्मचारी
भारतीय कर्मचारी सिर्फ थोड़ी-बहुत वेतन वृद्धि की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। 68 प्रतिशत लोग 10 प्रतिशत से ज्यादा वेतन वृद्धि चाहते हैं, जो दुनिया के औसत से कहीं ज्यादा है। वेतन बढ़ाने की इस दौड़ में मिलेनियल्स सबसे आगे हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत इसकी मांग कर रहे हैं। इसके बाद Gen-G (77 प्रतिशत) और Gen-X (75 प्रतिशत) का नंबर आता है। इस बढ़ती मांग के चलते कंपनियों पर कर्मचारियों की उम्मीदें पूरी करने का दबाव बढ़ रहा है।