पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 4 की मौत
देश
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई। चंडीगढ़ से गाजीपुर एक शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एक एम्बुलेंस सुबह करीब 8 बजे एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए
इस हादसे में जान गंवाने वालों में एम्बुलेंस का ड्राइवर, सेना का एक जवान और शहीद सैनिक के 2 परिजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राहत कार्यों में तेजी लाएं और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें।