Page Loader
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले में CJI से मिले 6 बार एसोसिएशन्स, कॉलेजियम जांच से संतुष्ट नहीं
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले में बार एसोसिएशन्स CJI से मिले

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले में CJI से मिले 6 बार एसोसिएशन्स, कॉलेजियम जांच से संतुष्ट नहीं

लेखन गजेंद्र
Mar 27, 2025
06:41 pm

क्या है खबर?

दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन समेत 6 बार एसोसिएशन के अध्यक्षों ने गुरुवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना से मुलाकात की। दिल्ली में बैठक के बाद इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक अच्छे वातावरण में हुई है, लेकिन वे कॉलेजियम की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आपराधिक जांच की मांग की है।

मांग

बार एसोसिएशन की क्या है मांग?

तिवारी ने मीडिया से बताया, "6 बार एसोसिएशन के अध्यक्षों ने CJI और 4 अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों से मुलाकात कर अपनी बातें रखीं...उन्होंने हमारी बातों पर विचार कर उसके अनुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने हमें न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के तबादले के विभिन्न कारण बताए हैं। हम उनको आम सभा में रखेंगे और निर्णय लेंगे। हम कॉलेजियम की जांच से संतुष्ट नहीं। जांच का मतलब हटाने के लिए होता है, आपराधिक जांच होनी चाहिए...हम भ्रष्ट-मुक्त न्यायपालिका चाहते हैं।"

ट्विटर पोस्ट

CJI से मुलाकात के बाद बार एसोसिएशन ने दी जानकारी

विवाद

क्या है न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का मामला?

न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास के स्टोर रूम में 14 मार्च आग लगी थी। उस समय न्यायमूर्ति वर्मा मध्य प्रदेश में थे। उनके परिवार ने अग्निशमन और पुलिस को बुलाया। आग बुझाने के बाद टीम को घर से भारी मात्रा में नकदी मिली। इसकी जानकारी CJI संजीव खन्ना को हुई तो उन्होंने कॉलेजियम बैठक बुलाकर न्यायमूर्ति वर्मा का स्थानांतरण इलाहाबाद कर दिया, जिसका विरोध हो रहा है। न्यायमूर्ति वर्मा ने सभी आरोपों से इंकार किया है।