अक्षय तृतीया पर है सोना खरीदने का महामुहूर्त! जानिए कब भर जाएगी आपकी तिजोरी
देश
इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है। यह दिन हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इसे नई शुरुआत और शुभता का प्रतीक कहा जाता है। इस पवित्र मौके पर सोने की खरीदारी की एक पुरानी और महत्वपूर्ण परंपरा है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर कोई भी नया काम या खरीदारी करने से उसमें खूब बरकत होती है। खासकर सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य बना रहता है।
सोने की खरीदारी के लिए शुभ समय 19-20 अप्रैल, सुबह 10:49 से 6:14 तक
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ समय 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से शुरू होगा और यह 20 अप्रैल को सुबह 6:14 बजे तक चलेगा। मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष मुहूर्त में सोना खरीदने से घर में समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। लोग मानते हैं कि यह भविष्य के लिए धन और सुरक्षा का प्रतीक है।