दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान की जयपुर में आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को रविवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित उतर गए हैं। एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के मुताबिक अब विमान की जांच की जा रही है। यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए कंपनी पूरी मदद कर रही है।
एयर इंडिया ने मांगी माफी
इस असुविधा के लिए एयरलाइन ने माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा, "इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एयर इंडिया खेद जताती है।" एयर इंडिया ने यह भी भरोसा दिलाया कि जयपुर में मौजूद उसके कर्मचारी यात्रियों की पूरी मदद कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ ही दिन पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और फ्लाइट को इंजन में खराबी के चलते बीच हवा से वापस लौटना पड़ा था। दोनों ही मामलों में क्रू ने सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा।