फुकेट विमान घटना के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, अब सभी पायलटों की होगी जांच
हाल ही में फुकेट से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में बीच हवा में हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गया था, जिससे 24 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद अब एयर इंडिया ने अपने सभी पायलटों की स्वैच्छिक जांच शुरू की है।
दरअसल, एक जांच में पता चला कि इस फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए हुआ शुरुआती और लैब टेस्ट, दोनों में 'नॉन-नेगेटिव' नतीजा आया था। हालांकि, शराब की जांच में वह नेगेटिव पाए गए थे।
एयर इंडिया ने जांच में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया
एयर इंडिया का कहना है कि सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे जांचकर्ताओं के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। एयरलाइन अपनी ऑपरेशनल, मेंटेनेंस और टेक्निकल से जुड़ी सभी रिकॉर्ड जांचकर्ताओं के साथ साझा कर रही है।
साथ ही, उन्होंने कोई भी सिफारिश मानने का वादा भी किया है। एयरलाइन ने साफ कहा है कि सुरक्षा, फिटनेस या नियामक जरूरतों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।