एयर इंडिया एक्सप्रेस में हाई-अलर्ट, बीच हवा में इंजन में आई तेल की कमी
देश
एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोच्चि से अबूधाबी जा रही एक उडान को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पडा। दरअसल, उडान के दौरान पायलटों ने विमान के एक इंजन में तेल का स्तर अचानक कम होते देखा। यह घटना तब हुई जब विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड रहा था और उडान को लगभग 50 मिनट हो चुके थे।
पायलटों ने इंजन बंद किया, कोचीन में सुरक्षित लैंडिंग
पायलटों ने बिना समय गंवाए सभी जरूरी सुरक्षा जांच कीं और उडान के दौरान ही खराब हुए इंजन को बंद करने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने हवाई जहाज को वापस मोड लिया और कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गए। इस पूरी घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। यह पायलटों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का ही नतीजा था। यह घटना हवाई यात्रा की सुरक्षा के लिए नियमित रखरखाव और किसी भी आपात स्थिति में सही फैसले लेने के महत्व को फिर से उजागर करती है।