दिल्ली में आए तेज आंधी-तूफान के कारण टर्मिनल-2 पर खड़े एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त
क्या है खबर?
दिल्ली में रविवार शाम को अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर खड़े एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण ग्राउंड सपोर्ट सिस्टिम अपनी जगह से खिसक गए और विमान से टकरा गए, जिससे विमानों को नुकसान पहुंचा। एयर इंडिया के 3 सिंगल आइल विमानों में एक मरम्मत के लिए जमीन पर रहेगा, जबकि अन्य 2 इस सप्ताह उड़ान भर सकेंगे।
घटना
एक विमान की मरम्मत में लगेगा लंबा समय
हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि तूफान के लिए पहले से कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं थी, तभी शाम को अचानक तेज हवाएं चलीं और टर्मिनल-3 पार्किंग स्टैंड पर इंडिगो इंजीनियरिंग और एयरक्राफ्ट इंडिया इंजीनियरिंग की एक-एक सीढ़ी और अन्य उपकरण अपनी जगह से खिसककर विमान से टकरा गए। एक विमान की मरम्मत में लंबा समय लगेगा और बाकी विमान जल्द ही उड़ान भरना शुरू कर सकते हैं। सबसे अधिक नुकसान एयर इंडिया के विमान को पहुंचा है।
हादसा
जनवरी में भी हुआ था हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी में एयर इंडिया के एक नए एयरबस A350 ने घने कोहरे में न्यूयॉर्क से उड़ान भरने के बाद हवाई अड्डे में टैक्सी करते समय एक असुरक्षित सामान कंटेनर को अपनी तरफ खींच लिया था। हवाई अड्डा अधिकारी मौसम की कोई चेतावनी न मिलने पर हैरान हैं। मौसम की अग्रिम चेतावनी से हवाई अड्डे पर जमीनी उपकरणों को रनवे पर सुरक्षित रखने में मदद मिलती है, ताकि वे इधर-उधर न टकराएं।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली में आया तूफान
Sudden storm: 3 Air India aircraft damaged at IGIA by ground equipment
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) June 8, 2026
Three Air India aircraft parked at the Delhi airport’s Terminal 2 (T2) sustained damage on Sunday when strong winds and heavy rain displaced nearby ground support equipment, causing it to strike the planes,… pic.twitter.com/gAlIs8CQD0