इबोला का डर? AIIMS ने दिया राहत का संदेश, डॉ. गुलेरिया बोले- भारत तैयार, घबराने की नहीं जरूरत
देश
AIIMS के डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने इबोला के प्रकोप पर लोगों से शांत रहने की अपील की है। उन्होंने समझाया कि यह बीमारी आसानी से नहीं फैलती। डॉ. गुलेरिया के मुताबिक, इबोला तभी फैलता है जब कोई व्यक्ति किसी संक्रमित मरीज के शरीर से निकले तरल पदार्थों, जैसे खून या उल्टी, के सीधे संपर्क में आता है।
उन्होंने साफ कहा, "अगर हम सावधानी बरतें, तो इसके फैलने की संभावना बहुत कम है।"
भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार है, गुलेरिया ने भरोसा दिलाया
डॉ. गुलेरिया ने यह भी भरोसा दिलाया कि भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार पहले से ही इस स्थिति पर करीब से नज़र रख रही है और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उनका कहना है कि लोगों को जागरूक रहना चाहिए और कुछ आसान सावधानियाँ बरतनी चाहिए। फिलहाल, किसी बड़े प्रकोप को लेकर चिंता करने की कोई खास जरुरत नहीं है।