मुंबई में ऐसे AI-पावर्ड CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं जो कचरा फेंकने वालों से सीधे बात कर उन्हें ऐसा करने से रोकेंगे।
हाल ही में हुए एक डेमो के दौरान, माहिम इलाके में लगे ऐसे ही एक स्मार्ट कैमरे ने एक व्यक्ति को कचरा फेंकते हुए पकड़ा। कैमरे ने तुरंत आवाज निकालकर उसे अपना कचरा उठाने का निर्देश दिया।
शहर को साफ-सुथरा रखने का यह एक अनोखा और असरदार तरीका माना जा रहा है।
BMC की योजना- 136 जगहों पर लगेंगे AI कैमरे
फिलहाल, शहर में 136 ऐसे ठिकाने हैं जहां अक्सर कचरा फेंका जाता है। इन सभी जगहों पर अभी सामान्य CCTV कैमरों से ही निगरानी की जा रही है।
BMC की योजना है कि जरूरत के हिसाब से वार्ड अधिकारी इन ठिकानों को AI-सक्षम कैमरों से अपग्रेड करें। मुंबई को और स्मार्ट बनाने और सड़कों को साफ-सुथरा रखने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।