छत्तीसगढ़: AI ने किया 2 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, 3 पुलिसकर्मी फंसे
देश
छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। AI की मदद से हुए एक ऑडिट में करीब 2 करोड़ रुपये का सैलरी घोटाला पकडा गया है। इस घोटाले को 3 कांस्टेबलों ने अंजाम दिया। उन्होंने जगदलपुर पुलिस ऑफिस के डिजिटल पेरोल रिकॉर्ड्स में छेडछाड करके लगभग 3 साल तक चुपचाप पैसे हडपे।
पुलिस के पहले AI ऑडिट में गिरफ्तारियां
पुलिस ने पहली बार वेतन की जांच के लिए AI का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 2000 कर्मचारियों के डेटा का विश्लेषण किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि AI टूल्स की मदद से उन अनियमितताओं को पकड़ा जा सका, जो पहले कर्मचारियों के लगातार तबादलों और पेरोल में होने वाले बदलावों के कारण नजरअंदाज हो जाती थीं।
अब तीनों आरोपी कांस्टेबलों पर जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप दर्ज किए गए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।