त्वचा में जलन के चलते पानी में रहता था इकबाल, अनंत अंबानी ने मुंबई में कराया भर्ती
देश
पश्चिम बंगाल के एक किशोर इकबाल का पानी में बैठकर स्नैक्स खाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब उसे मुंबई में तत्काल इलाज के लिए भेजा गया है। इकबाल कई दिनों से अलग-अलग तालाबों में रह रहा था, क्योंकि पानी से बाहर निकलते ही उसकी त्वचा में तेज जलन होती थी, मानो उसमें आग लग गई हो।
अनंत अंबानी ने रिलायंस अस्पताल में इलाज की व्यवस्था की
जब यह वीडियो अनंत अंबानी की नजरों से गुजरा, तो उन्होंने तुरंत इकबाल के परिवार को चिकित्सा सहायता देने की पेशकश की। इसके बाद उन्होंने उसे सर HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराने का इंतजाम किया।
डॉक्टरों का कहना है कि इतने लंबे समय तक पानी में रहने से त्वचा को गंभीर नुकसान हो सकता है और इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। यही वजह है कि अब एक मेडिकल टीम उसकी इलाज योजना पर काम कर रही है।