CJP ने समर्थकों ने की दिल्ली में ही रुकने की अपील, जानिए अब क्या है योजना
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में अपने समर्थकों से कहा है कि वे यहीं रुके रहें। दरअसल, महीने की शुरुआत में ट्रेन सेवाएं रुक गई थीं, लेकिन 11 अक्टूबर से वे फिर से पटरी पर लौट आई हैं। अब जब आने-जाने की दिक्कत खत्म हो गई है, तो शहर के बाहर से भी ज्यादा लोग आने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो पाएंगे। ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किए जाएंगे, जिन पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप है।
CJP के मार्च में 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया
हाल ही में CJP ने जंतर-मंतर तक मार्च निकाला था, जिसे अधिकारियों ने रोक दिया। इस दौरान 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें CJP संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरभ दास जैसे बड़े नेता भी शामिल थे, जिन्हें हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया था। पार्टी अब भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर जोर दे रही है और चाहती है कि कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। इसी बीच कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। उनकी भी मांग है कि वोट चोरी के आरोपों पर ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें।