हवाई सफर होगा सस्ता, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने उठाया बड़ा कदम
हवाई किराए में हो रहे बेतरतीब उतार-चढ़ाव से यात्री काफी परेशान हैं। इसी को देखते हुए अब भारत सरकार नए नियम लाने जा रही है, ताकि हवाई किराए को काबू में रखा जा सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार जल्द ही यह कदम उठाएगी। इन नए नियमों से व्यस्त यात्रा सीजन में यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। अगले 2 हफ्तों के भीतर ये नियम लागू हो जाएंगे, जिससे हवाई यात्रा थोड़ी सस्ती और सुविधाजनक हो सकेगी।
एसएल लक्ष्मीनारायणन ने की किराये में पारदर्शिता की मांग
सरकार ने यह कदम तब उठाया जब सामाजिक कार्यकर्ता एसएल लक्ष्मीनारायणन ने त्योहारों के दौरान एयरलाइंस द्वारा किराए में अचानक बढ़ोतरी को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि किराए का यह खेल अब हद से ज्यादा हो चुका है। इन नए नियमों के तहत एयरलाइंस को अब स्पष्ट कीमतें बतानी होंगी, साथ ही रद्द करने की नीतियां भी ज़्यादा निष्पक्ष करनी पड़ेंगी। याचिका में मांगी गई पारदर्शिता भी अब एयरलाइंस को दिखानी होगी।