CHPV का बदलता खतरा: गुजरात-राजस्थान में केंद्र की टीमें तैनात, वैज्ञानिक कर रहे गहन पड़ताल
चांदीपुरा वायरस (CHPV) के प्रकोप के बाद गुजरात और राजस्थान में केंद्र सरकार ने एक केंद्रीय स्वास्थ्य टीम भेजी है। देश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं। यह टीम मरीजों की देखभाल से लेकर बीमारी के फैलाव को रोकने तक, हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है।
वैज्ञानिक कीड़ों की कर रहे जांच
वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह वायरस कैसे फैलता है। इसके लिए वे रेत मक्खी और मच्छरों जैसे कीड़ों की जांच कर रहे हैं। साथ ही वे जानवरों में भी बीमारी के सुराग खोज रहे हैं। इसके अलावा छुपे हुए मरीजों का पता लगाने के लिए सामुदायिक स्तर पर सर्वे भी किए जा रहे हैं। प्रयोगशाला में भी CHPV की पहचान करने के बेहतर तरीके तैयार किए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि शुरुआती जांच में वायरस में कुछ बदलाव दिखने की बात सामने आई है।