तमिलनाडु: थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुी किया मुख्य सचिवों का चुनाव
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सी जोसेफ विजय ने शपथ ली। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद पी सेंथिलकुमार और जी लक्ष्मी प्रिया को अपना शीर्ष सचिव बनाया। चेन्नई में शपथ समारोह के तुरंत बाद रविवार को इन नियुक्तियों को आधिकारिक कर दिया गया। विजय ने इसे राज्य के लिए 'नए युग' की शुरुआत बताया है।
पी सेंथिलकुमार और जी लक्ष्मी प्रिया नियुक्त
पी सेंथिलकुमार, जो पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग संभाल चुके हैं। अब मुख्यमंत्री के पहले सचिव (सेक्रेटरी आई) के तौर पर काम करेंगे। वहीं, जी लक्ष्मी प्रिया, जो आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग में काम करती थीं, उन्हें मुख्यमंत्री का दूसरा सचिव बनाया गया है। राज्य प्रशासन में ये दोनों पद बेहद खास माने जाते हैं। विजय ने कहा है कि उनका मुख्य ध्यान पारदर्शी शासन पर होगा। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, नशे की समस्या और सरकारी पैसों के सही इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही जैसे मुद्दों पर काम करने और तमिलनाडु में बड़े बदलाव लाने का वादा किया है।