हैदराबाद हवाई अड्डे पर यात्री ने 'गलती से' बजाया विमान का आपातकालीन अलार्म, पुलिस को सौंपा गया
देश
हैदराबाद हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक फ्लाइट से एक यात्री को नीचे उतार दिया गया। दरअसल, उसने गलती से आपातकालीन द्वार का अलार्म बजा दिया था। यात्री का नाम दिनेश था।
दिनेश ने अपनी सीट बदलकर इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीट ली थी। बोर्डिंग चल रही थी और वह सीट पर बैठ रहा था, तभी गलती से उसका हाथ हैंडल पर लग गया। इससे सुरक्षा सेंसर का अलार्म बज उठा।
पुलिस ने कहा- दिनेश ने दरवाजा खोलने की कोशिश नहीं की
पुलिस ने साफ किया कि यह पूरी तरह से एक गलती थी और दिनेश ने दरवाजा खोलने की कोई कोशिश नहीं की थी। इसके बाद दिनेश को RGIA आउटपोस्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। एयरलाइन के क्रू मेंबर्स ने भी स्थिति को फौरन संभाल लिया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित रहे।