प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, सरकार बोली- कोई VIP व्यव्हार नहीं
कर्नाटक सरकार प्रज्वल रेवन्ना को जेल में विशेष सुविधा मिलने की खबरों को खारिज कर रही है। गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने साफ किया है कि राज्य की जेलों में कैदियों को सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से उनके नाम के हिसाब से, यानी वर्णानुक्रम में रखा जाता है।
VIP और सामान्य कैदियों के बीच कोई अलग वर्गीकरण नहीं होता। यह सब CCB की हालिया जांच के बाद सामने आया है, जहां अधिकारियों ने रेवन्ना की कोठरी से एक स्मार्टफोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव और डायरी बरामद की थी।
पूर्व सांसद रेवन्ना पर एक और मामला दर्ज
अगस्त 2025 में सजा मिलने के बाद से रेवन्ना उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। अब उन पर जेल में प्रतिबंधित सामान रखने का एक और मामला दर्ज़ किया गया है।
जब्त किए गए गैजेट्स पुलिस के पास हैं और पुलिस ने अभी तक फोन की जांच नहीं की है। इस लापरवाही की वजह से 3 जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं और साल 2024 तक वह हासन से सांसद थे।