डोडा-किश्तवाड़ हाईवे पर भारी बारिश से बाढ़ के बाद हुआ भूस्खलन, दर्जनों गाडियां मलबे में दबीं
देश
जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ हाईवे पर भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई और भूस्खलन भी हुआ। इसकी वजह से सड़क पर खड़ी गाड़ियां कीचड़ और पत्थरों में दब गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक रास्ता साफ नहीं हो जाता, वे इस मार्ग का इस्तेमाल न करें।
क्वार् हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना भी प्रभावित
क्वार् हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना स्थल को भी इस आपदा से काफी नुकसान हुआ। यहां ट्रक और निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें मलबे में दब गईं, जिससे काम थम सा गया है। मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है। इसके साथ ही रियासी के ऊपरी इलाकों से भी छोटी-मोटी बाढ़ की खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की थी।