दिल्ली में 3 मौतों के बाद कोचिंग सेंटर्स पर शिकंजा कसने के लिए समिति गठित
27 जुलाई 2024 को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की डूबकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दिल्ली सरकार ने इन सेंटर्स को और सुरक्षित बनाने का फैसला किया है। इसके लिए एक नई कमेटी बनाई गई है, जिसे 3 महीने के भीतर सख्त गाइडलाइंस तैयार करनी हें। इन गाइडलाइंस में बिल्डिंग की सुरक्षा, आग से बचाव के नियम (फायर प्रोटोकॉल) और शिक्षकों की काबिलियत जैसे कई अहम पहलू शामिल होंगे। इसका मकसद है कि छात्र और उनके परिवार अब बिना किसी डर के पढाई कर सकें।
समिति फीस में पारदर्शिता और नियमित जांच पर जोर दे रही
समिति का फोकस सिर्फ सुरक्षा पर ही नहीं है, बल्कि कई दूसरे मुद्दों पर भी है। कमेटी फीस में पारदर्शिता लाने, शिक्षकों के लिए बेहतर कार्यस्थल बनाने, पाठ्यक्रम के मानकों को ठीक करने और छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श जैसी सहायता प्रणालियों पर भी विचार कर रही है। इसके साथ ही, इन सेंटर्स की समय-समय पर जांच भी की जाएगी। ये सारे कदम एक बड़ी रिपोर्ट के बाद उठाए जा रहे हैं, जिसमें दिल्ली के कोचिंग क्षेत्र में इन सुधारों की कितनी सख्त जरुरत है, यह बताया गया था।