PM2.5 के आंकड़े एक घंटा गायब? दिल्ली की हवा को लेकर AAP और भाजपा आमने-सामने
देश
दिवाली के ठीक बाद 8 नवंबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अचानक गिरावट आई, प्रदूषण का स्तर सुरक्षित सीमा से बहुत ऊपर चला गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बताया कि रात में एक घंटे तक ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों से PM2.5 का डेटा उपलब्ध नहीं था। वहीं, कुछ स्टेशनों पर प्रदूषण विश्व स्वास्थ्य संगठन की रोजाना की सुरक्षित सीमा से करीब 38.4 गुना ज्यादा दर्ज हुआ।
AAP ने भाजपा पर लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने असली आंकड़े छिपाने के लिए मॉनिटर बंद करवा दिए हैं। इसी बीच, दिल्ली के श्रम मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने पंजाब को पराली जलाने का दोषी ठहराया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि AAP शासित पंजाब में पराली जलाने की साजिश चल रही है। शहर का मौजूदा AQI 208 है, जो अभी भी सेहत के लिए ठीक नहीं है।