दिवाली के बाद दिल्ली का AQI 743, देशभर में बढ़ी घुटन
देश
दिवाली के ठीक बाद जब दिल्लीवालों ने आंखें खोलीं, तो उनका सामना 743 के खतरनाक AQI से हुआ। यह आंकड़ा 'खतरनाक' स्तर से कहीं ज्यादा है।
दिल्ली ही नहीं, लखनऊ (493), इंदौर (449) और पुणे (412) जैसे बड़े शहर भी प्रदूषित हवा से जूझ रहे हैं। इन शहरों में भी हवा की गुणवत्ता काफी बिगड़ चुकी है।
नोएडा और राजकोट जैसे शहर भी इस समस्या से अछूते नहीं रहे, जहां AQI 350 से ऊपर दर्ज किया गया। साफ है कि प्रदूषण में यह अचानक आई बढ़ोतरी सिर्फ दिल्ली की नहीं, बल्कि पूरे देश की समस्या बन गई है।
PM2.5 और PM10 के कणों में भारी बढ़ोतरी
हवा में PM2.5 और PM10 जैसे महीन कणों की बढ़ती मात्रा स्थिति को और भी खराब कर रही है। ये कण सांस के साथ शरीर में जाकर कई बीमारियां पैदा करते हैं।