NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,649 कोरोना संक्रमित, लगातार तीसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले
    अगली खबर
    देश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,649 कोरोना संक्रमित, लगातार तीसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले

    देश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,649 कोरोना संक्रमित, लगातार तीसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 15, 2021
    09:46 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11,649 नए मामले सामने आए और 90 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,16,589 हो गई है। इनमें से 1,55,732 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,39,637 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार तीसरे दिन इजाफा हुआ है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मात्र 9,489 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में मात्र 9,489 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,06,21,220 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.29 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,86,122 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 20.67 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,64,278 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,529 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,04,135 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 3,985 मौतें हुई हैं।

    9,45,270 मामलों और 12,265 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,88,869 मामलों और 7,162 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,092 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 40 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में है।

    केरल में बीते दिन 4,612 लोगों को संक्रमित पाया गया और 15 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 55 नए मामले सामने आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 414 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई।

    डाटा

    अब तक 82.85 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक 82,85,295 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। बीते दिन 21,437 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 10.89 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.89 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 23.99 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.76 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.85 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 98.35 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.39 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    भारत की खबरें

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सात को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची गृह मंत्रालय
    गणतंत्र दिवस: बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा मनोरंजन
    देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, जानिये बड़ी बातें चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,102 नए मामले, 117 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 12,584 नए मामले, 167 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    बर्ड फ्लू के कारण चिकन और अंडों की कीमतों में भारी गिरावट भारत की खबरें
    किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने समिति में इन लोगों को किया शामिल, उठे सवाल हरियाणा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,968 नए मामले, 202 मौतें भारत की खबरें

    केरल

    केरल के पत्रकार की रिहाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को नोटिस भेजा उत्तर प्रदेश
    केरल: "अपमानजनक" पोस्ट करने पर होगी पांच साल तक की जेल, विवादित अध्यादेश को मिली मंजूरी सोशल मीडिया
    केरल: लागू नहीं होगा सोशल मीडिया से जुड़ा संशोधित कानून, आलोचनाओं के बाद पीछे हटी सरकार कांग्रेस समाचार
    भारत बंद: मजदूर यूनियनों ने बुलाई राष्ट्रव्यापी हड़ताल, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर ओडिशा

    कोरोना वायरस

    दुनिया में मौजूद हैं COVID-19 फैलाने वाले वायरस के लगभग 4,000 वेरिएंट्स- ब्रिटिश मंत्री यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस: आठ राज्यों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता स्वास्थ्य मंत्रालय
    वैक्सीनेशन अभियान: पहली खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों को 13 फरवरी से दी जाएगी दूसरी खुराक वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 12,408 नए मामले, 120 मरीजों की मौत कोरोना वायरस के मामले
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025