करीब 3 दशक तक फरार रहने के बाद, 1995 में 65 साल की मार्था की सोने के लिए हत्या करने के आरोपी कृष्णकुमार को आखिरकार केरल के कोल्लम से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इतने सालों तक वह एक नकली नाम से रह रहा था और पुलिस की नजरों से बचा रहा। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह सोशल मीडिया से भी दूर रहा।
AI से फोटो अपडेट होने पर अंतिम संस्कार में हुई गिरफ्तारी
पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब उन्होंने आरोपी की एक पुरानी तस्वीर को AI की मदद से अपडेट किया। इस अपडेटेड तस्वीर की मदद से पुलिस उसे मेरठ के मलयाली समुदाय में ढूंढ पाई।
बाद में, उसकी पत्नी के कोल्लम से संबंध होने का सुराग मिला, जिसके आधार पर अधिकारी एक अंतिम संस्कार में उस तक पहुंचे और उसे धर दबोचा। कृष्णकुमार की गिरफ्तारी के साथ ही, यह हत्या का मुकदमा, जो लंबे समय से अटका हुआ था, अब आगे बढ़ पाएगा।